जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में सरकारी नाले पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दबंग व्यक्ति ने नाले में मिट्टी डालकर उसे पाटने की कोशिश की। विरोध करने पर पीड़ित महिलाओं को धमकी भी दी गई। देवकली गांव की रहने वाली भानुमति देवी और अमरावती ने आरोप लगाया कि गांव निवासी भानु प्रताप यादव, जो गन्ना विभाग के सेवानिवृत्त जेई हैं, अपने घर की बाउंड्री के पास स्थित सरकारी नाले में जेसीबी से मिट्टी डालकर कब्जा कर रहे थे। इससे नाले का पानी उनके खेत की ओर जाने लगा, जिससे फसल खराब होने की आशंका है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि उनके बेटे-बेटी आईएएस हैं और कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मामले की जानकारी मिलने पर सपा नेता अमित यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर कब्जा करने से मना किया। इस दौरान आरोपित और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में ग्राम प्रधान महेश कुमार सोनकर के हस्तक्षेप से जेसीबी से नाले को फिर से बंद कराया गया और किसी तरह मामला शांत कराया गया। फिलहाल ग्रामीणों में इस घटना को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।
― Advertisement ―
Jaunpur News Roundup: हत्या, सड़क हादसे, गिरफ्तारी और ठगी समेत जिले की 8 बड़ी खबरें
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को गुरुवार को तीन अलग-अलग मामलों में सफलता मिली। सरायख्वाजा...
सरकारी नाले पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर महिला को दी धमकी



