Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसरकारी जमीन से एसडीएम तत्काल हटवायें अतिक्रमण

सरकारी जमीन से एसडीएम तत्काल हटवायें अतिक्रमण

  • डीएम ने सीडा का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सतहरिया औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीडा) अनुज कुमार झा द्वारा सीडा प्राधिकरण क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीडा प्राधिकरण के दक्षिणी सेक्टर में 22 बीधे की भूमि पर स्थानीय व्यक्तियों द्वारा किये गये अतिक्रमण/निर्माण को हटाने हेतु माह अक्टूबर 2022 में की गयी कार्यवाही के उपरान्त प्रभावितों द्वारा समय की मांग की गयी थी किन्तु उनके द्वारा निर्माण नहीं हटाया गया। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी, मछलीशहर को निर्देशित किया गया कि प्रभावितों को चिन्हित कर पट्टे की भूमि के आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर 15 दिन में अतिक्रमण/निर्माण को हटाने की कार्यवाही पूर्ण की जाय। जिलाधिकारी द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र के उत्तर-पश्चिम सेक्टर का निरीक्षण किया और सीमा की पैमाईश कराने हेतु अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी, मछलीशहर को निर्देशित किया गया कि शीघ्र पैमाईश कराकर सीमा चिन्हित की जाय एवं समयान्तर्गत बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाय। जिलाधिकारी द्वारा रोड नं.-11 की जर्जर स्थिति को सुधारने हेतु शीघ्र ही आरसीसी सड़क निर्माण का आगणन तैयार कर प्राधिकारी बोर्ड की आगामी बैठक में रखे जाने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीडा प्राधिकरण क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत पटरी एवं नाली के निर्माण हेतु आगणन तैयार कर प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सीडा प्राधिकरण क्षेत्र की औद्योगिक इकाई में वरुण बेवरेज लि. का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मछलीशहर, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीडा व सहायक प्रबन्धक (सिविल) सीडा आदि उपस्थित रहे।