जौनपुर धारा, बदलापुर। सोमवार को बदलापुर तहसील परिसर का मुआयना करने पहुंचे प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन एवं राजस्व परिषद के प्रभारी रजनीश गुप्ता ने तहसील के कम्प्यूटर खोल कर 13 कालम वाली रियल एस्टेट कम्प्यूटरीकृत खतौनी की प्रगति जानी। उन्होंने प्रगति की पहली कड़ी में बदलापुर में 24 गाँव की रियल एस्टेट कम्प्यूटरीकृत खतौनी तैयार की जानी थी जो निरीक्षण के दौरान पूर्ण मिली। उन्होंने ऑनलाइन मिलान खसरा खतौनी की अलग-अलग समीक्षा किया। इसी क्रम में आईजीआरएस प्रणाली पर प्राप्त निस्तारण हेतु लम्बित एवं डिफाल्टर प्रकरणों, राजस्व वादों, कृषक दुर्घटना बीमा, धारा 24 के अन्तर्गत ऑनलाइन प्रार्थना पत्रों के निस्तारण आदि राजस्व सम्बंधित समस्त अभिलेखों की समीक्षा की। इस दौरान एसडीएम ऋषभ देशराज पुण्डीर, तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार वृजेन्द्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार राजकुमार सोनकर, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय सहित आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
स्मार्ट मीटर व बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों का उपकेंद्र घेराव
खुटहन कांग्रेस प्रदर्शन से गरमाया माहौलखुटहन क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिल के विरोध में शनिवार को...
समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने कम्प्यूटरीकृत खतौनी की जानी प्रगति

Previous article
Next article


