जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक उपजिलाधिकारी माज अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में आये 12 फरियादियों ने अपने मामले के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगायी। वहीं बैठक के दौरान एक भी फरियादी के मामले का निस्तारण नहीं हो सका। सात राजस्व व पाँच पुलिस से सम्बंधित प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, लेखपाल त्रिभुवन यादव, आदित्य यादव, राजेश श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र कुमार, इंद्रेश यादव, राजेश बाबू समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
इनोवा की टक्कर से गिरा विद्युत पोल, बी फार्मा छात्र की मौत, ग्रामीणों का जाम
जौनपुर में इनोवा कार की टक्कर से विद्युत पोल गिरने से बी फार्मा छात्र की मौत हो गई, घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आक्रोश जताया।
समाधान दिवस पर पड़े 12 प्रार्थना पत्र

Previous article
Next article


