जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर के जाने-माने चेहरे समाजसेवी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य डॉ.अमरबहादुरयादव ने मछलीशहर अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष बनने पर रघुनाथ प्रसाद एडवोकेट के आवास पर पहुंचकर नव वर्ष के शुभ अवसर पर अंगवस्त्र पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। ज्ञातव्य हो कि रघुनाथ प्रसाद एडवोकेट ने 119मत पाकर अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पद जीत दर्ज की। इसी क्रम में डॉ.अमर बहादुर यादव समाजसेवी ने आज उनके आवास पर पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और अध्यक्ष बनने की मुबारकबाद दी। इस मौके पर भरत लाल यादव, कमलेश गौतम, शिव प्रसाद गौतम, जवाहिर सरोज, विजय सरोज, राजेंद्र गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 11-06-2026
जौनपुर धारा ई-पेपर के 12 जून 2026 संस्करण में पढ़ें जौनपुर, पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की सभी प्रमुख खबरें।
समाजसेवी डा.अमर बहादुर ने रघुनाथ एडवोकेट को किया सम्मानित
Previous article

