Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसमर्थ पर शिक्षक अपडेट करें प्रोफाइल : कुलपति

समर्थ पर शिक्षक अपडेट करें प्रोफाइल : कुलपति

  • विश्वविद्यालय में समर्थ की प्रगति को लेकर हुई बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में मंगलवार को कुलपति प्रो.वंदना सिंह की अध्यक्षता में समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन एवं प्रगति हेतु अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में समर्थ पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूल पर कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने प्रभारियों से विस्तार से चर्चा की।

बैठक में कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि समर्थ पर परिसर के शिक्षक आतंरिक एवं प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करें। समर्थ पर शिक्षकों के प्रोफाइल को भी अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने गवर्नेंस मॉड्यूल की समीक्षा की। इसके साथ ही समर्थ पोर्टल के अन्य मॉड्यूल की प्रगति के लिए सम्बंधित प्रभारियों से बिन्दुवार चर्चा की। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि समर्थ पोर्टल से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव आ रहे है। इसका लाभ शिक्षकों और विद्यार्थियों को सीधे तौर पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल के क्रियान्वयन में किसी को कोई समस्या आती है तो उसे शीघ्र दूर किया जायेगा। गौरतलब है कि ‘समर्थ’ शिक्षा मंत्रालय द्वारा सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा पर राष्ट्रीय मिशन के तहत शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों को छात्रों, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों के लिए सेवाओं की योजना, प्रबंधन, वितरण और निगरानी के लिए एक डिजिटल ढांचे के माध्यम से सक्षम बनाना है। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.राजेश शर्मा, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.देवराज, प्रो.मिथिलेश सिंह, डॉ.मनीष गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.पुनीत धवन, डॉ.गिरिधर मिश्र, उपकुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, समेत अन्य उपस्थित रहें।