काफी समय से रिलेशन में रह रहे सबा आजाद और ऋतिक रोशन की जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. ये खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है. ये तो हम जानते हैं कि सबा आजाद पेशे से एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं, लेकिन उनका टोटल नेटवर्थ शायद ही कोई जानता होगा. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उनका टोटल नेटवर्थ. सबा आजाद और ऋतिक रोशन अब खुलकर अपने प्यार का इजहार करने लगे हैं.सबा आजाद (Saba Azad) का जन्म दिल्ली में 1 नवंबर 1990 में हुआ था. सबा बचपन से ही एक्टिंग में दिलचस्पी रखती थीं. उन्होंने दिल्ली में अपनी स्कूलिंग पूरी कर थिएटर ज्वाइन किया और साल 2008 में फिल्म ‘दिल कबड्डी’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. इस फिल्म में उन्होंने राहुल बोस के साथ काम किया. Read More – Ranbir Kapoor ने बेटी Raha Kapoor के नाम पर बनाई Will, इंटरव्यू में किया हैरान करने वाला खुलासा …हालांकि, सबा को असली पहचान साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ से मिली थी. सबा आजाद बॉलीवुड के अलावा कई शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. हाल ही में वह सोनी लिव की फिल्म ‘रॉकेट बॉयज’ में नजर आई थी. इस फिल्म में सबा आजाद की एक्टिंग की खूब तारीफ किया गया था. बता दें कि सबा आजाद को एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी काफी दिलचस्पी है और वह एक्टर नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह के साथ ‘मैडब्वॉय/मिंक’ का बैंड भी चलाती हैं. सबा आजाद शाहिद कपूर की फिल्म ‘शानदार’, ‘कारवां और ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ जैसी फिल्मों में अपनी आवाज दी. सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनके प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो सबा आजाद उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नाम सबा सुल्तान आजाद से सबा सिंह ग्रेवाल करने का निर्णय लिया था. Read More – देश के आकर्षक और लोकप्रिय शहरों में से एक है अमृतसर, यहां घूमने लायक है बहुत सी जगह सबा आजाद (Saba Azad) कमाई के मामले में किसी भी एक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं. उन्होंने साल 2010 में खुद की एक थिएटर कंपनी खोली थी, जिसका नाम उन्होंने ‘द स्किन्स’ रखा था. अपने थिएटर में उन्होंने जो पहला प्ले बनाया था उसका टाइटल ‘लवप्यूक’ था.उनकी नेटवर्थ की बात करें तो सबा आजाद की सालाना कमाई 5 से 7 करोड़ की है, जो वह अपने म्यूजिक बैंड, अपने थिएटर, फिल्मों से कमाती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो सबा आजाद और ऋतिक रोशन इस साल नवंबर के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
― Advertisement ―
जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम
युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
सबा आजाद से शादी करने वाले है ऋतिक रोशन?



