Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसपा प्रत्याशियों ने लिये लगातार जनसम्पर्क में हैं रागिनी सोनकर

सपा प्रत्याशियों ने लिये लगातार जनसम्पर्क में हैं रागिनी सोनकर

जौनपुर धारा,जौनपुर। मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर इन दिनों अपने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर रही हैं। उनका संपर्क लोगों के बीच आपसी संवाद के साथ अपनापन को प्रदर्शित करता है। वह विधानसभा के नदियांव, बड़ेरी, करौंदी, अमारा, पल्टूपुर, टिलौरा, बेलवां, गौहर, कतवार, जरौना आदि क्षेत्रों में लगातार जाकर जनता से रूबरू हो रही हैं। उन्होंने कहा सपा का इंडी गठबंधन सत्ता में आई तो सबसे पहले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगीं। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है। जेल में सुरक्षा व्यवस्था के बीच किस तरह से लोगों की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हत्याएं हो रही है यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सदर और मछलीशहर की लोकसभा सीट जिताकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मंसूबे को पूरा करना है। विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने कहा कि उनके क्षेत्र में विकास हो, साथ ही सभी वर्गों को समान अवसर मिले, इसके लिए वह तेज गर्मी और धूप में जनता के बीच हैं।