Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसपा ने लगाया मतदाता सूची में धांधली का आरोप

सपा ने लगाया मतदाता सूची में धांधली का आरोप

जौनपुर धारा, शाहगंज। मतददाता सूची में फर्जी नाम सम्मिलित किये जाने के आरोप में सपाइयों ने उपजिलाधिकारी अंकित कुमार को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को सपा नेता वीरेंद्र सिंह बंटी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे सपाइयों ने मतददाता सूची में गलत ढंग से बाहरी लोगों के नाम शामिल किए जाने का आरोप लगाया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहाकि रजिस्ट्रार कानूनगो ने पक्षपात पूर्ण ढंग से कार्य कर फर्जी लोगों का नाम मतददाता सूची में शामिल कर लिया है। रजिस्ट्रार कानून गो पर अविश्वास जताते हुए हुए सपाइयों ने कहाकि रजिस्ट्रार कानूनगो को हटाकर किसी दूसरे कर्मचारी या अधिकारी को इस काम पर लगाया जाए एवं मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाय। बताते चलें इसके पूर्व भी बीते माह भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतददाता सूची में फर्जी नाम दर्ज कर एवं वैध मतदाताओं का नाम काटने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, सभासद मकसूद हसन, राम प्रसाद मोदनवाल, शफीक खान, मनोज, हरिनरायन, विजयपाल यादव, पंकज गुप्ता, अली अहमद, लालचंद यादव आदि मौजूद रहे।

Share Now...