सिकरारा। ग्राम सभा रईया के गुलजारगंज रामलीला मैदान से होकर लगभग 4किलोमीटर लम्बा पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित संपर्क मार्ग शारदा सहायक नहर को पार करता हुआ बथुआवर तिराहे से जुड़ा है। यह मार्ग रोज़ाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही का साधन है, लेकिन इस पर जगह-जगह बने अनगिनत गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। बथुआवर तिराहे से कठार तक सड़क पर पड़े गहरे गड्ढों में बरसात का पानी भर गया है। रईया-कठार-अलीशापुर सीमा पर बने एक बड़े गड्ढे में पानी जमा होने से आए दिन मोटरसाइकिल सवार और राहगीर गिर जाते हैं। कई बार लोगों के मोबाइल तक पानी में गिर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि आंख मूंदे बैठे हैं। स्थानीय समाजसेवी संतोष कुमार गौतम, अमरनाथ गौतम, बाबा गौतम, दूधनाथ गौतम, पन्नालाल विश्वकर्मा और बांकेलाल ने बताया कि इस गड्ढे के कारण राहगीरों को बड़ी परेशानी होती है। छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के लिए यह रास्ता सबसे खतरनाक साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अलीशापुर ग्राम प्रधान फून्नीलाल और रईया प्रधान पंकज जयसवाल पहल कर उक्त गड्ढे में ईंट व रावीश डालकर समतलीकरण कर दें, तो राहगीरों को बड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार ने ध्यान देना मुनासिब नहीं समझा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
सड़क पर बना भारी गड्ढा मौत को दे रहा दावत, जिम्मेदार उदासीन

Previous article


