- अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुड़रिया गेट के पास गुरुवार की बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र यादव उर्फ वीरु (35) पुत्र समरबहादुर यादव निवासी नौड़िहा थाना मुंगराबादशाहपुर गुरुवार की बीती रात मछलीशहर से अपने घर बाइक से जा रहा था कि रात्रि करीब 2:30 बजे थाना क्षेत्र के कुड़रिया गेट के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए घसीट दिया। रात में जाग रहे कुछ लोगों ने एम्बुलेन्स की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया पहुंचवाया जहां चिकित्साधिकारी ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की माता बबना देवी की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।



