Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में घायलों में एक की मौत

सड़क दुर्घटना में घायलों में एक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार चौकी के समोपुर मोहल्ला में रविवार सड़क दुर्घटना में तीन घायलों में से एक की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार दोपहर लगभग एक बजे की है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तूपुर बागमियां गांव निवासी लालचंद प्रजापति का बीस वर्ष का पुत्र राजा प्रजापति अपने दो मित्रों में एक दीपक 18वर्ष पुत्र राम अवतार बिन्द तथा एक अन्य युवक के साथ बाइक से निकले, वह पुरानी बाजार के पास से निकल रहे थे कि अचानक उसकी बाइक स्लिप कर गई, और तीनों युवक अनियंत्रित होकर गिर गये और घायल हो गए, जिसमें राजा प्रजापति को गंभीर चोट आई थी। स्थानीय पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट लगने के कारण राजा प्रजापति को चिकित्सक ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। वहीं वाराणसी बीएचयू में उपचार के दौरान सोमवार तड़के राजा की मौत हो गई। दीपक को चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। दूसरे को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी। राजा प्रजापति की लाश को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजा के बारे में बताया गया है कि वह अपनी माता-पिता की इकलौता संतान था।