जौनपुर धारा, जौनपुर। लोकजनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट परिवार ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान समारोह में उपस्थित पूर्व नगर पालिका परिषद चेयरमैन दिनेश टण्डन व विशिष्ठ अतिथि अबूजर शेख, प्रतीक सिंह, मनीष राय व संस्था के अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता (अमित) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा सभी एक साथ राष्ट्र गान गाया। इस पावन अवसर पर भारत माता की जय के नारे से समूचा नगर गूंजायमान रहा। संस्थाध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता (अमित) ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को बुके देकर स्वागत किया। अमित गुप्ता ने बताया कि विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी का सम्मान समारोह है, इस अवसर पर विद्युत विभाग के ऐसे लाइनमैनों को सम्मानित किया गया जिन्होने करोना काल हो से लेकर गर्मी के तेज धूप हो चाहे और बरसात में भी अपने काम को बहुत ही जिम्मेदारी से करते चले आ रहें है। उन्होने बताया कि इस विभाग के संविदा कर्मचारी बरसात में भी फॉल्ट खोजने के लिए बारिश में खेत में लगे खंभे व खेत में भरे पानी के अंदर जा कर लाइन को बनाने में निरन्तर कड़ी मेहनत करने में लगे रहते है, तब हम सभी अपने-अपने घरों में बिजली की रोशनी पाते हैं। सम्मान समारोह में आए सभी संविदा कर्मियों को मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दिनेश टण्डन, विशिष्ट अतिथि अबूजर शेख, मनीष राय, वर्ल्ड क्लास कंपनी के सर्किल मैनेजर प्रतीक सिंह, उद्योग व्यापार मण्डल से संतोष अग्रहरि, सोमेश्वर केसरवानी व संस्था के अध्यक्ष अक्षय कुमार गुप्ता ने सभी चयनित करोना योद्धा को शील्ड, गिफ्ट व माला से सम्मानित कर के उन सभी का उत्साह वर्धन किया। वहीं संस्थाध्यक्ष ने कहा कि इन सभी सम्मानित योद्धा को हर संभव मदद के लिए खड़े रहेंगे। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था ऐसे अनेक प्रकार के कार्यों को करती है जो सराहनीय रहता है। संस्था आज भी विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी को सम्मानित करके एक बार फिर बेमिसाल संस्था बन गई। इस अवसर पर संरक्षक सुनील कुमार राय, अमृत लाल यादव, गीता सिंह, चंदन राम, धुरेंद विश्वकर्मा, शिवम शर्मा, डॉ.अभिषेक कुमार, सतीश कुमार निषाद, राजा अग्रहरि, सत्यम प्रजापति, उपेंद्र श्रीवास्तव, अजमत अली, एहतेशाम, सुशील कुमार, मोहम्मद जमाल, प्रेम कुमार चतुर्वेदी, अलीम, के साथ ही नेकी घर संस्था के सर्वेश मौर्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Weather: 43.3°C पहुँचा पारा, भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, स्कूल समय बदलने की मांग
जौनपुर। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे...
लोक जनसेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारी को किया सम्मानित

Previous article
Next article


