जौनपुर धारा, जौनपुर। क्रीड़ा अधिकारी ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में खेल विभाग उ.प्र. एवं उ.प्र. फुटबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 16 अगस्ततक आगरा में किया जा रहा है। उक्त के क्रम में जनपद के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में सब-जूनियर फुटबाल बालक का जनपदीय चयन परीक्षण 4 अगस्त को प्रात: 10 बजे से किया जायेगा। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 1 जनवरी 2010 से 31 दिसम्बर 2011 के मध्य होनी चाहिए। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण 6 अगस्त को प्रात: 7 बजे से डीएलडब्ल्यू इण्टर कालेज वाराणसी के खेल मैदान पर किया जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय सब-जूनियर फुटबाल बालक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाई स्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...


