- पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय टिकरी खुर्द निवासी रहे संस्कृत भाषा के उद्भट विद्वान व पीजी कालेज प्रतापगंज के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुटधारी मिश्र की पांचवी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रो. मुकुटधारी मिश्र संस्कृत के उद्भट विद्वान थे। वे ऐसे विद्वान थे जिनके पास संस्कृत विषय का असीम भंडार था। वे गरीब छात्रों की आर्थिक मदद के लिए सदैव तत्पर रहते थे। समाज को सदैव उनकी कमी खलेगी। प्रो. मिश्र के साथ अध्यापन कार्य करने वाले व कार्यक्रम के अध्यक्ष राम अधार मिश्र ने कहा कि वे बड़े वाकपटु व विनोदी स्वभाव के थे। किसी गम्भीर विषय को भी वे बड़े आमोद प्रमोद के माहौल में बदल देते थे। वक्ताओं में प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता डॉ. राकेश मिश्रा मंगला, गुलाब चंद तिवारी, सुरेंद्र उपाध्याय, भाजपा के मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य अभय राज उपाध्याय रहे। लोगों ने प्रो. मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उनके पुत्र ईश्वरी कुमार मिश्र व माहेश्वरी मिश्र द्वारा 50 जरूरत मंद गरीबों को कम्बल वितरित किया गया। कर्यक्रम में दिनेश उपाध्याय, भृगुनाथ मिश्र, विजय प्रताप तिवारी, भेले सिंह, महेंद्र मिश्र, जनार्दन तिवारी, राम आसरे दुबे, कृष्ण कांत दुबे आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सेवा निवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय व आभार ज्ञापन श्रीप्रकाश मिश्र ने किया।