Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंविधान और लोकतंत्र के अस्तित्व को समाप्त करना चाहती है भाजपा: ललई

संविधान और लोकतंत्र के अस्तित्व को समाप्त करना चाहती है भाजपा: ललई

  • सपाईयों ने निकाली लोकतंत्र व संविधान बचाओ साइकिल यात्रा

जौनपुर धारा, खुटहन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने शनिवार को जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साइकिल यात्रा पारसनाथ गोवर्धन यादव कॉन्वेंट स्कूल तिघरा से निकाली। समाजवादी पार्टी की सरकार के पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री तथा शाहगंज के पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने रैली को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया। यह साइकिल यात्रा तिघरा तिराहे से खुटहन चौराहे पर पहुंची। वहां से पिलकिछा और फिर बदलापुर के लिए रैली रवाना हुई। पूर्व ऊर्जा मंत्री ने कहा कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र के अस्तित्व को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने बताया कि मोदी-योगी की सरकार में गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के साथ अपराध में वृद्धि और भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार मुक्ति के बारे में सरकार चाहे जितना दावा कर ले लेकिन सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष अवधनाथ पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार में हर विभाग में रिश्वत के बिना कोई भी काम नहीं होता है। नीचे से लेकर ऊपर तक बिना घूस के आम जनता की समस्या का समाधान नहीं होता। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधीकरण जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में नंबर एक पर है। इस अवसर पर राजन यादव पूर्व प्रदेश सचिव, अखंड प्रताप यादव, विवेक कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष मिथिलेश यादव, अनुपमा पटेल, पूर्व जिला मंत्री हिसामुद्दीन, देवमणि यादव ब्लॉक अध्यक्ष खुटहन, मो.ज़ीशान जिला सचिव छात्र सभा, राम आसरे यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता भारी संख्या में रैली में शामिल थे।

Previous article
Next article