Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

संदिग्ध हाल में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

  • स्वजनों ने मृतका को अर्धविक्षिप्त बताया

जौनपुर धारा,खुटहन। गोसाईंपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव उसके कमरे में साड़ी के फंदे से झूलता हुआ पाये जाने से सनसनी फ़ैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कब्जे में ले लिया। मृतका दिमागी रूप से अर्धविक्षिप्त बतायी जाती है। घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के मायके वाले बेटी का शव देख फफक पड़े। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई है। गांव निवासी अरविंद गौतम का विवाह लगभग तीन वर्ष पूर्व इसी थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी सीताराम गौतम की पुत्री उमा देवी के साथ हुआ था। बताया जाता है कि अरविंद का यह दूसरा विवाह तथा उमा देवी की तीसरी शादी थी। उसका दो वर्ष का एक बेटा भी है। पति के मुताबिक उमा मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रही थी।वह रोज की तरह सुबह उठकर घर का काम करने में जुट गई। पति अरविन्द घरों की पेंटिंग का काम करता है। वह बगल गांव सौरइयां में मजदूरी करने चला गया। सुबह लगभग दस बजे उमा अपने बेटे को बाहर छोड़ कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। घण्टे भर बाद बेटा जोर-जोर से रोने लगा। जिसे सुन पास पड़ोस के लोग आकर दरवाजा खटखटाने लगे। भीतर से कोई हलचल न होने पर एक युवक रोशनदान से भीतर झांका तो वहां का नजारा देख दंग रह गया। फंदे के सहारे झूलती लाश देख वह शोर मचाने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। घटना की जानकारी होते ही मायके वाले भी पहुंच गए। पति उमाशंकर ने बताया कि वह अर्धविक्षिप्त हालात में जी रही थी। माली हालत ठीक न होने के चलते उसका ढंग से उपचार भी नहीं हो पा रहा था। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है। मामले को लेकर अभी कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।

Share Now...