
- एक महिला व दो जानवर झुलसे, सामान राख
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव में हरिजन बस्ती के एक घर में आग लगने से घर में रखा सारा सामान व दो जानवर जलकर मर गये। एक महिला समेत दो जानवर गंभीर रूप से झुलस गए। क्षेत्र के उक्त गांव के हरिजन बस्ती में बेचन गौतम पुत्र फिरतु गौतम के मड़हे व घर में बीती रात दो बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जब तक लोग जाग कर आग पर काबू पाते तब एक गाय एक बकरी जलकर मर गई। वहीं एक भैंस एक पड़िया को बचाने में 40 वर्षीय सुनीता पत्नी बेचन झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई। अगल बगल के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा राशन समेत दैनिक उपभेग की सामग्री चौकी, कपड़ा, रजाई, गद्दा सब जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।



