Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले के मडियाहूँ कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाजार में बीती रात आपसी कलह के चलते संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता की लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता का मायका बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में है। बताते हैं कि बेलवा बाजार निवासी संतोष द्विवेदी अपनी पत्नी रेखा दूबे के साथ गुरुवार की शाम खाना खाने के लिए पहुंचा। बताया जाता है कि एक लोहे की ड्रम को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद पति विवाहिता पत्नी को छोड़कर छत पर सोने के लिए चला गया। रात करीब 3:00 बजे पति संतोष छत से उतरकर पत्नी के पास आया और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। पति ने किसी अनहोनी की घटना को सोचकर कमरे के बगल लगे खिड़की से झांका तो वह पंखे की हुक से साड़ी का फंदा बनाकर लटक रही थी, तुरंत पति चिल्लाना शुरू किया, जिसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे और पत्नी के फांसी लगाएं जाने की घटना खिड़की से देखा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मृतक विवाहिता की मायके मंगरा बरसठी थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में सूचना दिया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही परिजनों ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़कर विवाहिता को फांसी से उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद मड़ियाहूँ कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कराकर लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जौनपुर भेज दिया।