Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के हाइडिल के पास मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की लाश मिली जिसे लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इसी थाना क्षेत्र के मातापुर टीवी अस्पताल के निकट के रहने वाले दुर्गेश कुमार पटेल उम्र लगभग 25 वर्ष की लाश संदिग्ध अवस्था में पाई गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना लाइन बाजार पुलिस को दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन उस समय इसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर लाश को जिला अस्पताल के लाश घर में भेज दिया। काफी देर तक दुर्गेश की लाश लावारिस अवस्था में रखी गई थी लेकिन करीब 3 घंटे बाद उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस इस घटना को संदिग्ध मान रही है। चर्चा है कि वह दिन भर शराब पीकर इसी क्षेत्र में घूमा करता था। नशे की हालत में यदि उसने किसी को कुछ कह दिया तो लोग उसकी पिटाई भी कर देते थे। आज भी कुछ ऐसा ही चर्चा में कहा जा रहा है कि कुछ लोगों ने उसे जमकर पीट दिया जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत का सही कारण पता लग सके।

  • महिला व उसके बच्चों को दबंगो ने पीटा

जौनपुर धारा, सिरकोनी। क्षेत्र के कजगांव बदलपुर गांव में दबंग पिता पुत्र ने एक महिला तथा उसके दो बच्चों को मार पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़ितों को मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। उक्त गांव निवासी बिंदु पत्नी उमानाथ यादव ने तहरीर में आरोप लगाया कि मेरे पति को बहला फुसलाकर पड़ोसी विनोद यादव ने कजगांव बाजार के चार दुकानों को अपने नाम करवाने के फिराक में हैं। जब हमने विरोध किया तब विनोद तथा उनके पुत्र अंशु यादव ने लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में बिंदु के सिर तथा हाथ में काफी गम्भीर चोट आयी तथा उसके पुत्र आर्यन यादव 17 वर्ष, अंश यादव 15 वर्ष को भी अंदरूनी चोट आयी। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।