Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसंत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित

संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित

जौनपुर। संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थान, शैक्षिक उत्कृष्टता एवं विशिष्ट योगदान की मान्यता का उत्सव मनाते हुए गर्व की अनुभूति कर रहे हैं। इसी क्रम में संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव ने अपनी 30वर्षों की सफल शिक्षण-यात्रा एवं चरित्र-निर्माण की गौरवशाली परंपरा का भव्य उत्सव आयोजित किया। यह जानकारी देते हुए स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि यह विशेष कार्यक्रम ताल कटोरा इनडोर स्टेडियम, विलिंगडन क्रेसेंट रोड, नई दिल्ली में संपन्न हुआ, जिसमें ‘किताबें करती हैं बातेंÓ विषय को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर निरंकारी मिशन के प्रतिभाशाली छात्रों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा अपने कौशल, अनुशासन और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय और प्रेरणादायी रही। सतगुरु माता ने अपने प्रेरक संबोधन में शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन, कर्मचारियों और छात्रों के सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक प्रगति नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में एक अच्छा और संवेदनशील मनुष्य बनना है। कार्यक्रम में जोगिन्दर सुखीजा, सचिव शिक्षा विभाग प्रभारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि दूरदर्शी प्रबंधन और समर्पित कर्मचारियों के मार्गदर्शन में संत निरंकारी पब्लिक स्कूलों ने सदैव विद्यार्थियों के लिए एक स्नेहपूर्ण, संतुलित एवं मूल्याधारित सर्वागिण विकास वातावरण का निर्माण किया है। इस कार्यक्रम का संचालन रमन सिंह मनहास के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा बताया कि वार्षिक दिवस कार्यक्रम का आयोजन संत निरंकारी पब्लिक स्कूल, अवतार एन्क्लेव, नई दिल्ली द्वारा किया गया।

Share Now...