Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
Homeअपना जौनपुरसंचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर डीएम सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जौनपुर। डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनपद में यह अभियान 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि यह कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने, नियमित फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को स्कूलों के माध्यम से जागरूकता फैलाने तथा पंचायत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार बढ़ाने के लिए कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजन से साफ-सफाई बनाए रखने और जलजनित रोगों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई। बैठक में गर्भाशय कैंसर की रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा शुरू एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई। 14-15 वर्ष की किशोरियों के लिए यह टीका जिला महिला चिकित्सालय में प्रारंभ हो चुका है और 01 अप्रैल से सभी सीएचसी पर उपलब्ध होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।