Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंकल्प यात्रा में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

संकल्प यात्रा में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को रुस्तमपुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। आयोजित सभा में विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उमेश तिवारी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास में नया कीर्तिमान बना रहा है। गांव से लेकर शहर तक एक समान विकास को रफ्तार दी जा रही है। वर्तमान समय में अधिकांश पात्रों के पास पक्की छत है।फ्री राशन, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा अपने उद्देश्य पर खरी उतर रही है। ग्यारह लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाभी भेंट की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनीता देवी, सिम्मी सिंह, अखिलेश वर्मा, विजय राज, प्रशांत मिश्रा, मनीष तिवारी, विवेक सरोज, अनीता देवी आदि मौजूद रहीं। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाण्डेय ने किया।