Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeअपना जौनपुरश्रीनारायण सिन्हा इंटरमीडिएट कालेज के टॉपरों को किया गया सम्मानित

श्रीनारायण सिन्हा इंटरमीडिएट कालेज के टॉपरों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के सरायहरखू गांव राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित श्रीनारायण सिन्हा  इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में मंगलवार को टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबन्धक पण्डित गोपीचन्द मिश्र द्वारा माल्यापर्ण कर स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया। प्रबन्धक ने विद्यालय के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावियों के अलावा स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शत प्रतिशत रिजल्ट व टॉपर बच्चों के लिए शिक्षकों का भी अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि मंजिल पाने के लिए संघर्ष करना होगा। सफलता को बनाये रखना बड़ी चीज है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य को हासिल सिर्फ त्याग करके ही किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्रनाथ पाण्डेय ने मेधावियों को सम्मानित करते हुए कहा कि जो छात्र लक्ष्य के करीब है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हाईस्कूल के सवार्धिक अंक प्राप्त करने वाले 91 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले छात्र यश गुप्ता, प्रतीश पाल, सानिया शेख, स्वाति उपाध्याय, सेजल शुक्ला एवं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग की 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने मेधावी शालू शेख, उत्कर्ष प्रजापति, शिवासिनी यादव, खुशबू यादव, अंजली गुप्ता एवं इंटरमीडिएट कला वर्ग की 72.40 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाली जूही शुक्ला, नेहा यादव, नीलम गौतम, काजल यादव एवं वैभव प्रजापति को माल्यापर्ण कर स्वागत करते हुए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष रविप्रकाश उपाध्याय, विनय प्रकाश शुक्ल, देवी प्रसाद पाण्डेय, विख्यात पाण्डेय, उमेश कुमार, रेनू यादव, संजय यादव, धनन्जय यादव, रोहित साहू सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

Share Now...