Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरश्रद्धालुओं को भोजन पैकेट व खाद सामग्री का किया वितरित

श्रद्धालुओं को भोजन पैकेट व खाद सामग्री का किया वितरित

डीएम ने निःशुल्क सेवा शिविर पर पहुंचकर सेवा दें रहे लोगों की सराहना

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। बसंत पंचमी पर्व पर महाकुंभ प्रयागराज स्नान के लिए जा व लौट रहे श्रद्धालुओं के लिए भोजन पैकेट ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह व बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमोद दुबे खाद्य सामग्री तथा नगर पालिका द्वारा चाय की व्यवस्था की गई। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने निःशुल्क सेवा शिविर में पहुंचकर सेवा दें लोगों की सराहना की। सोमवार को प्रयागराज-जौनपुर मार्ग पर स्थित सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र गेट दो पर नि:शुल्क सेवा शिविर लगाकर महाकुंभ के श्रद्धालुओं को भोजन के पैकेट व खाद्य सामग्री वितरण किया गया। ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह द्वारा पांच हजार भोजन पैकेट तथा बेसिक शिक्षा द्वारा तीन हजार श्रद्धालुओं में वितरित कराया गया। डीएम डॉ.दिनेश चन्द्र ने ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह व बेसिक शिक्षा विभाग की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज में स्नान के लिए जा व लौटे यात्रियों के लिए सूक्ष्म व्यवस्था की गई थी। ताकि कोई भूखे प्यासे न रहे, साथ ही उन्होंने व्यापारियों और सामाजिक संगठनों से आग्रह किया कि वे इस नेक काम में योगदान दें, ताकि हर श्रद्धालु को इस महापर्व का सही रूप में अनुभव हो सके। इस अवसर पर बीएसए गोरखनाथ पटेल, ज्वॉइन मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ,खण्ड विकास अधिकारी सूर्य कान्त पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, सचिव विनीत सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, आशीष यादव, शशिकांत तिवारी, धरम सिंह, धीरज सिंह, दीपू सिंह, काजल सिंह व गोलू सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।