जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र में सोमवार को ज्ञान की देवी मां सरस्वती का जन्मदिन बसन्त पंचमी के रूप में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्पेक्ट्रम, पिनाका इंस्टीट्यूट, सीटी पब्लिक स्कूल, सहित अन्य संस्थाओं में पूरे विधि विधान के साथ मां सरस्वती जी की पूजन -अर्चन कर आरती उतारी गई। सोमवार को बसंत पंचमी पर्व पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पीतांबर वस्त्र धारण कर शामिल होकर मां सरस्वती की पूजन में शामिल होकर विश्व कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व डॉ.शेखर आनंद पांडेय ने बताया कि हर वर्ष इसी प्रकार से परंपराओं और नैतिक मूल्यों से संबंधित आयोजन विद्यालय में किया जाता है, ताकि विद्यार्थी सिर्फ अध्यन कर ही नहीं, बल्कि भारतीय नैतिक मूल्यों और संस्कृति का असल महत्व समझकर पालन करें। विद्वान पंडित गुलाबचंद शुक्ला ने पूरी विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद मिश्रा, सुभाष मिश्रा, स्वास्थ्य सलाहकार डॉ.सुधाकर दुबे, अनुपम, नीरज मिश्रा, सतीश सोनी, कुसुम, सपना, सुमन, प्रभा, जगत सहित अन्य लोग पूजा में शामिल रहे।
― Advertisement ―
ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधि विधान से हुई पूजा अर्चना

Previous article

