Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण

युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
Homeखेलशेर ई बांग्ला नेशनल स्टेडियम में IND Vs BAN टीम इंडिया का...

शेर ई बांग्ला नेशनल स्टेडियम में IND Vs BAN टीम इंडिया का रिकॉर्ड

भारतीय टीम इन दिनों अपने अगले दौरे के लिए बांग्लादेश में मौजूद है. इस दौरे में 3 वनडे मैचों सीरीज खेली जाएगी. जिसका पहला मैच आज रविवार 4 दिसंबर को ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा.  इस मैच के लिए दोनों ही टीम पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टीम इंडिया का शेर ए बांग्ला स्टेडियम में कैसा रिकॉर्ड रहा है.

शेर ए बांग्ला में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
ढाका के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक कुल 19 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इन मुकाबले में भारत को 3 बार मेजबान बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी है. जबकि टीम इंडिया ने यहां 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं बांग्लादेश के अलावा इस मैदान पर टीम इंडिया ने 2-2 बार पाकिस्तान और श्रीलंका को और 1 बार अफगानिस्तान को हराया है. आपको बता दें कि कुल मिलाकर टीम इंडिया ने शेर ए बांग्ला स्टेडियम में 13 मुकाबले में जीत हासिल की है जबकि 6 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

उमरान मलिक हुए टीम में शामिल
भारतीय टीम की वनडे सीरीज़ में शामिल स्टार तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी इंजरी के चलते सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह टीम में स्पीड मास्टर उमरान मलिक को शामिल किया गया है. हाल ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज़ में उमरान ने अपना डेब्यू किया था. शमी को कंधे में चोट लगी है. उमरान ने अब तक कुल 3 वनडे मैच खेले हैं.

Share Now...