अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला जारी है. इस मैच में शुभमन गिल चर्चा का विषय बन गए. उन्हें लगातार दूसरे टेस्ट मैच में मौका दिया गया है भारत और ऑस्ट्रेलिया अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में शुभमन गिल को बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया है. इस बीच वह चर्चा में आ गए.सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ओपनर उस्मान ख्वाजा ने शुरुआती दिन ही शतक जमा दिया. वह 104 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अभी तक 251 गेंदों का सामना किया है और 15 चौके जड़े. भारत के लिए पेसर मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटके जबकि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला. इस बीच शुभमन गिल का हेलमेट चर्चा का विषय बन गया. गिल ने इसे फील्डिंग के दौरान पहन रखा था. उनकी तस्वीरें भी अब वायरल हो रही हैं. दरअसल, उनके हेलमेट में ग्रिल लगी थी, जिसे देखकर लोगों को अनुभवी विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की याद आ गई. ऑस्ट्रेलियाई पारी के 15वें ओवर में शुभमन गिल को विशेष हेलमेट पहनकर फील्डिंग करते देखा गयाकार्तिक की आई याद गिल ने शॉर्ट लेग पर फील्डिंग के दौरान ये हेलमेट पहना था, जिसका ग्रिल नीचे की तरह मुड़ा हुआ ना होकर आगे को फैला था. साथ ही आंखों का हिस्सा जो पहले खाली रहता था वहां भी ग्रिल लगा था. यह हेलमेट फील्डर के गर्दन पर लगने वाली गंभीर स्तर की चोटों से बचा सकता है. इससे पहले दिनेश कार्तिक भी विकेटकीपिंग के दौरान अजीब तरह के हेलमेट पहनकर उतर चुके हैं. वह बेसबॉल में इस्तेमाल होने वाले हेलमेट का भी इस्तेमाल कर चुके हैं.
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
शुभमन गिल ने अहमदाबाद टेस्ट के दौरान ये क्या पहन लिया?


