Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरशीतलहर का कहर जारी, दिन बिताने के लिए अलावा ही बना सहारा

शीतलहर का कहर जारी, दिन बिताने के लिए अलावा ही बना सहारा

जौनपुर धारा, सिकरारा। विगत कई दिनों से भीषण ठण्ड व शीतलहर से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लेकिन सरकारी संस्थाओं व समाजसेवियों द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की जा रही है। जैसे-तैसे लोग इधर-उधर से लड़कियों की व्यवस्था करके अलाव तापते हुए देखे जा रहे हैं।

बता दे कि विगत कई दिनों से पड़ रहे घने कोहरे की वजह से शीतलहर का कहर बढ़ गया है। इसके साथ-साथ गलन में भी इजाफा हो गया है। लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। इस समय दिनचर्या के साथ-साथ लोगों को दिन बिताने के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा बना हुआ है।क्षेत्र के लालाबाजार, गोसाईगंज, सिकरारा, देवीगंज, शेरवा, गुलजारगंज, प्रतापगंज समाध गंज आदि बाजारों में प्रशासन व सामाजिक संगठनों द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया है। लोग स्वयं के खर्चे से ईंधन, लकड़ी की व्यवस्था कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड में इस समय सबसे बड़ी समस्या किसानों के सामने है जो रात दिन लगकर अपने गेहूं की फसलों को सींच रहे हैं। ठण्ड के कहर से बचने के लिए सरकार व प्रशासन की तरफ से कोई भी मुकम्मल इंतजाम नहीं देखा जा रहा है। समस्या सबसे बड़ी यह है की गरीब वह आम जनमानस ठंड से किसी तरह बचने का प्रयास कर रहे हैं और शासन प्रशासन की व्यवस्था को कोस रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्र के ग्राम प्रधान भी ठण्ड रूपी चादर में सन्नाटा मार कर दुबके हुए हैं। इधर जनता ठंड से बेहाल होकर कांप रही है।

Share Now...