Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरप्रबंध अध्ययन संकाय में परीक्षा शुरू

प्रबंध अध्ययन संकाय में परीक्षा शुरू

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आज से विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं आईबीएम केंद्र शुरू हो गई है।सत्र 2023-24 की परीक्षा में एमबीए दास एमबीए, एमबीए, एमबीए, एमबीए, एमबीए तथा बीकॉम के छात्राएं सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा 16 जनवरी से 05 फरवरी 2024 तक दोनों फलियां में संपादित की जाएगी।प्रथम पाली पूर्वाह्न दस बजे से एक बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराहन दो से पांच तक कराई जाएगी। आईबीएम केंद्र केन्द्राध्यक्ष प्रो.अजय द्विवेदी ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा की समय-सारणी पहले ही छात्र-छात्राओं में सर्कुलेट कर दी गई थी तथा विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रबंध अध्ययन संकाय की समस्त परीक्षा की आईबीएम केंद्र पर ही है। जिसमें पजीकृत छात्राएं अपने-अपने संकाय में परीक्षा देंगे। सहायक केन्द्राध्यक्ष डॉ.परमेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परीक्षाओं को नकल विहीन कराने की समुचित व्यवस्था की गयी है। प्रवेश के समय छात्र-छात्राओं की गहन तलाशी ली जा रही है तथा यह हिदयात डी गई है कि किसी भी प्रकार नकल सामग्री व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरंताया प्रतिबंधित है। साथ ही साथ उड़ाका दल की भी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि समस्त शिक्षकों परीक्षा ड्यूटी जारी कर दी गई है तथा इस निमित्त एक बैठक भी आईबीएम केंद्र पर दिनांक 13 जनवरी को सम्पादित की गयी थी। इस मौके पर प्रो.विक्रम देव शर्मा, डॉ.आशुतोष कुमार सिंह, डॉ.रसिकेश, डॉ.इन्द्रेश कुमार, डॉ.मनोज त्रिपाठी, डॉ.अभिनव श्रीवास्तव, डॉ.राकेश उपाध्याय, डॉ.राजेश कुमार, मो.अबू सालेह, डॉ.रोहित पांडे, शहाबुद्दीन, प्रांकुर शुक्ला, मोहित भाटिया, सुनील कुमार, समरीन तबस्सुम, श्रुति श्रीवास्तव, यशी सिंह, अमित कुमार आदि ने परीक्षा के दौरान ड्यूटी की।