Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार, बांटी गयीं नि:शुल्क दवाएं

शिविर में सैकड़ों मरीजों का हुआ उपचार, बांटी गयीं नि:शुल्क दवाएं

जौनपुर धारा, खुटहन। प्राथमिक विद्यालय देनुआ के प्रांगण में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सात चिकित्सकों द्वारा सात सौ से अधिक मरीजों का उपचार व नि:शुल्क दवाएं बांटी गईं। यह आयोजन स्व. डाक्टर अशोक श्रीवास्तव की पावन स्मृति में आयोजित किया गया।

सर्जन डाक्टर ओपी सिंह, फिजीशियन डाक्टर हर्ष विक्रम सिंह, बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अरविंद यादव व डाक्टर राजेश, हृदय रोग विशेषज्ञ डाक्टर सलिल श्रीवास्तव, दंत रोग विशेषज्ञ डाक्टर राहुल सिंह तथा होम्योपैथ चिकित्सक डाक्टर अल्पना विश्वकर्मा ने मरीजों का उपचार किया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि हम तमाम गंभीर रोगों की जद में अज्ञानता व गलत खानपान की वजह से आ रहे हैं। खेती में जमकर प्रयोग किए जा रहे रासायनिक खादों से पैदा खाद्यान्न और फास्ट फूड को हम अपने आहार में शामिल कर रहे हैं जो रोगो की जननी है। इसके अलावा साफ सफाई और स्वच्छता की कमी भी एक प्रमुख कारण है। इस मौके पर नितेश श्रीवास्तव, गोपी श्रीवास्तव, लालबहादुर सिंह, राय साहब विश्वकर्मा, आलोक सिंह, सचेंद्र प्रधान, आनंद, अवनीश, मंगरू गौतम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राम लखन सिंह व संचालन प्रमोद पाण्डेय ने किया। आयोजक डाक्टर आशीष श्रीवास्तव ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।