जौनपुर धारा, खुटहन। काजीशाहपुर तिराहे के पास सोमवार को संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय मार्ग के उक्त तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक युवक पैदल ही खुटहन की तरफ आता दिखा। पुलिस को देख वह पीछे मुड़कर भागने लगा। संदेह होने पर हमराहियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी ली गई तो उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रवि प्रकाश यादव व इसी थाना क्षेत्र के शेखपुर सुतौली गांव का निवासी होना कबूल किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे चलान न्यायालय भेज दिया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, मो. आदिल अध्यक्ष
जौनपुर रोडवेज कर्मचारी संघ की नई टीम घोषितउत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की जौनपुर डिपो शाखा के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का...
तमंचा व कारतूस के साथ युवक धराया
Previous article
Next article


