Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरशिक्षक संघ(नवीन) की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी सम्पन्न

शिक्षक संघ(नवीन) की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी सम्पन्न

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(नवीन) जौनपुर की तहसील स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी शनिवार को प्रतिभा डिजिटल लाइब्रेरी, बरईपार रोड, मछलीशहर में भव्य रूप से सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक सुरेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव तथा विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष राज केशर यादव एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार रहे।

मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईमानदारी व निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे शिक्षक समाज के गरीब, असहाय एवं अभावग्रस्त बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। इसके लिए शिक्षण संस्थानों को निजीकरण से बचाना आवश्यक है। उन्होंने ‘कक्षा में पढ़ाई और अधिकार की लड़ाईÓ को मूल मंत्र बताते हुए कहा कि इसी से शिक्षकों के अधिकार, सम्मान, स्वाभिमान एवं सेवा सुरक्षा की गारंटी सुनिश्चित हो सकेगी। जिलाध्यक्ष राज केशर यादव ने कहा कि संगठन के निरंतर संघर्ष के परिणामस्वरूप एनपीएस और यूपीएस की परिणति अंतत: शिक्षकों के भविष्य से जुड़ी पुरानी पेंशन बहाली के रूप में ही होगी। कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, राज कर्मचारियों की बात कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, सेवा सुरक्षा से जुड़ी धारा-21 को नए आयोग में शामिल कराने तथा शिक्षण संस्थानों को निजीकरण से बचाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष आवश्यक है। उन्होंने आगामी शिक्षक विधान परिषद चुनाव में वाराणसी खंड शिक्षा निर्वाचन क्षेत्र से संघर्षशील शिक्षक को चुनने का आह्वान किया। पूर्व जिला मंत्री शैलेंद्र सरोज ने शिक्षकों से अपील की कि जो संगठन निरंतर संघर्ष करता रहा है, उसी के प्रत्याशी को समर्थन दें। जिला कोषाध्यक्ष रामनारायण बिन्द ने संगठन की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2018 में कई स्थानांतरण संगठन के प्रयासों से नि:शुल्क संभव हो सके। जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश गौतम ने अधिक से अधिक शिक्षकों से संगठन की सदस्यता लेने की अपील की। संगोष्ठी में धर्मचंद गुप्त, नंदलाल चौरसिया, विजय बहादुर यादव, कमला प्रसाद यादव, उमाशंकर प्रजापति, राकेश कुमार मौर्य, राय मुन्ना सिंह, हरिश्चंद्र पटेल सहित अनेक शिक्षक नेताओं ने विचार व्यक्त किए और संगठन को सशक्त बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाल ने किया।

Share Now...