Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशिक्षक व छात्रा के रिश्ते को शर्मसार कर रहें अध्यापक

शिक्षक व छात्रा के रिश्ते को शर्मसार कर रहें अध्यापक

  • अश्लील हरकत कर शादी का रखा था प्रस्ताव

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र अर्न्तगत एक बार फिर शिक्षक व छात्रा के रिश्ते को शर्मसार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। विद्यालयों को शिक्षा के मन्दिर का दर्जा दिया गया है। कहतें है कि गुरू अपने शिष्यों को उच्च शिक्षा देकर सफलता का मार्ग खोलता है। लेकिन इन दिनों शिक्षकों द्वारा किये जा रहे कृत्य से ऐसा लगा है कि शिक्षा के मन्दिर में अब शैतानों का भी बसेरा होने लगा है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है नगर के एक प्रतिष्ठित विद्यालय का। जहाँ शिक्षा के पवित्र मंदिर को दागदार बनाने का कार्य किया गया है।

जानकारी के अनुसार हिन्दी के एक प्रवक्ता ने कॉलेज की एक इण्टर की छात्रा से अश्लील हरकत करते हुए शादी करने का प्रस्ताव दे डाला, लड़की ने विरोध किया लेकिन लोक लज्जा के कारण बात को वहीं दबाना चाहा। लेकिन उसकी एक सहेली ने लड़की के परिजनों से जाकर सारा मामला बताया। जिसके बाद परिजन आग-बबूला होकर कॉलेज गये और प्रवक्ता के बारे में पूछताछ करने लगे, तो कॉलेज मैनेजमेंट ने आये लोगों को समझा कर मामला खत्म करने का पूरा प्रयास किया। लोक लज्जा के कारण लड़की के परिजनों ने अभी तक कोई कानूनी कार्यवाही नहीं किया है, लेकिन इस कृत्य को लोग हजम भी नही कर पा रहें हैं। सूत्रों की माने तो लड़की के परिजन ने अन्य किसी छात्रा के साथ ऐसा न हो इसलिये प्रवक्ता पर कानूनी कार्यवाही करने का मूड़ बना रहें हैं। वहीं यह मामला अब जंगल में आग की तरह पैâलता जा रहा है। सूत्र बतातें है कि मामले के उजागिर होने के कॉलेज प्रशासन के हाथ पॉव फूलने लगे है और लोग किसी तरह मैनेजमेंट मामले को दबाने के चक्कर में पड़ा हैं।