जौनपुर धारा, करंजाकला। प्रदेश स्तरीय पांच दिवसीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन गोरखपुर में खेला जाएगा है। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जूनियर बालक हॉकी का जनपदीय चयन परीक्षण 12फरवरी को प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। जनपद चयन परीक्षण में चयनित खिलाड़ियों को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा। मण्डलीय चयन परीक्षण दिनांक 14फरवरी को प्रातः 10बजे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर,वाराणसी में जायेगा।मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों का जन्म 01.01.2005 या उसके बाद का होना चाहिए। प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन 15फरवरी से 18फरवरी 2024 तक लखनऊ में किया जा रहा है। इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल का जनपदीय चयन परीक्षण दिनांक 12फरवरी को प्रातः 10बजे से किया जायेगा। जनपद चयन परीक्षण में चयनित बालिकाओं को ही मण्डलीय चयन परीक्षण हेतु भेजा जायेगा।मण्डलीय चयन परीक्षण 13फरवरी को प्रातः 10 बजे से डॉ.भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में जायेगा। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही प्रदेशीय सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। चयन परीक्षण में प्रतिभाग करने वाले बालिकाओं का जन्म 01.01.2009या उसके बाद का होना चाहिए। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित प्रारूप पर अपना पात्रता प्रमाण पत्र फोटो सहित तथा आयु प्रमाण-पत्र प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित तथा आधार कार्ड के साथ, हाईस्कूल अंक पत्र की छायाप्रति साथ लेकर अवश्य आयें। यह जानकारी क्रीड़ाधिकारी डॉक्टर अतुल कुमार सिन्हा ने दिया।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हॉकी एवं सब-जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन
Previous article

