- ‘पठान’ के ‘फर्स्ट डे-फर्स्ट शो’ के लिए खास तैयारी
इन दिनों शाहरुख खान के फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बहुत हाई है। किंग खान के फैंस को बेसब्री से ‘पठान’ की रिलीज का इंतजार है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसके लिए बॉलीवुड ‘बादशाह’ के चाहने वालों ने खास तैयारी शुरू कर दी है। खबर है कि ‘पठान’ के लिए 50 हजार फैंस ने फर्स्ट डे-फर्स्ड शो की बुकिंग की है।
शाहरुख खान ‘पठान’ से चार साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर और गानों को फैंस का जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है। वहीं अब कहा जा रहा है कि ‘पठान’ रिलीज पर शाहरुख के फैंस उन्हें एक स्पेशल तोहफा देने की तैयारी में हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान के 50000 से अधिक फैंस ‘पठान’ के पहले दिन का पहला शो देखने के लिए एक साथ आ रहे हैं। किंग खान के फैन क्लब एसआरके यूनिवर्स ने भारत के 200 से अधिक शहरों में ‘पठान’ के फर्स्ट डे फर्स्ट शो का आयोजन किया है। फैन क्लब के को-फाउंडर यश परयानी का कहना है, ‘एसआरके यूनिवर्स 200 से अधिक शहरों में ‘पठान’ के एफडीएफएस का आयोजन कर रहा है। हमें इसमें 50 हजार से ज्यादा फैंस के शामिल होने की उम्मीद है। इससे हम करीब 1 करोड़ रुपये की बुकिंग कर सकते हैं। ‘यश परयानी कहते हैं कि शाहरुख के कमबैक का सेलिब्रेशन पहले दिन के शो तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनका लक्ष्य रहेगा कि गणतंत्र दिवस वीकेंड पर भी लोग ‘पठान’ की बुकिंग करें। आगे उन्होंने ये भी कहा कि ‘पठान’ आईमैक्स फॉर्मेट में शूट की जाने वाली पहली भारतीय फिल्म है। सभी शहरों में हमारी अधिकतर बुकिंग आईमैक्स शो के लिए होगी। शाहरुख खान के फैंस ‘पठान’ रिलीज को एक त्यौहार की तरह सेलिब्रेट करने वाले हैं। फैंस की ये तैयारियां देख कर लग रहा है कि ‘पठान’ बड़े पर्दे पर बड़ा धमाल करने वाली है। 10 जनवरी को ‘पठान’ का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ट्रेलर देखने के बाद फैंस इसकी बात करते नहीं थक रहे हैं। वहीं अब बुर्ज खलीफा पर भी ‘पठान’ का ट्रेलर दिखाया जाएगा। शाहरुख खान टी20 के लिए दुबई पहुंचे हुए हैं और फैंस बुर्ज खलीफा पर उनकी फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए बेताब दिख रहे हैं।



