Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनशाहरुख के मन्नत में लगी हीरे जड़ी नेमप्लेट?

शाहरुख के मन्नत में लगी हीरे जड़ी नेमप्लेट?

शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’के बाहर लगी नेम प्लेट हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थी। बॉलीवुड के किंग खान के घर के बाहर पहुंचे कई फैन्स ने इस नेम प्लेट के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। ऐसा कहा जा रहा था कि इसमें हीरे जड़े हैं। लेकिन अब गौरी खान ने खुद सच्चाई बता दी है। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का बंगला ‘मन्नत’, अपने आप में मुंबई का एक लैंडमार्क है। बाहर से मुंबई घूमने आए लोग शाहरुख का बंगला देखने जाते हैं और उसके बाहर तस्वीर खिंचवाते हैं। शाहरुख के कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले कुछ समय से मन्नत की नेम प्लेट भी अपने हिस्से की चर्चा खूब बटोर रही है। इसी साल मई में सोशल मीडिया पर शाहरुख के घर के बाहर फोटोज क्लिक करवाने वाले कई फैन्स ने नोटिस किया था कि मन्नत की नेम प्लेट गायब है। रिपोर्ट्स में सामने आया कि नेम प्लेट रिपेयर होने के लिए भेजी गई थी। हाल ही में फैन्स ने मन्नत के बाहर से नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और इन तस्वीरों में नेम प्लेट की वापसी हुई। मगर इस बार एक नई बात लोगों की नजर में आई। शाहरुख के घर पर नई नेम प्लेट लगी नजर आने लगी है और ये पहले से अलग है। मन्नत की इस नई नेम प्लेट में बेहतरीन चमक है और ये नई भी नजर आ रही है। ऐसे में बहुत तेजी से ये बात भी हवा में उड़ने लगी कि मन्नत की नेम प्लेट में हीरे जड़े हैं। शाहरुख के फैन्स के लिए ये नई जानकारी अपने हीरो के शानदार लाइफस्टाइल को चमकाने का एक और मौका बन गया। लेकिन अब इस नेम प्लेट की नई सच्चाई सामने आई है, जिसे खुद शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने शेयर किया है। गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई तस्वीर शेयर की है, जो मन्नत के गेट पर क्लिक की गई है। इस फोटो में गौरी वाइट टॉप और ब्लू डेनिम पर ब्लैक ब्लेजर पहने हुए पोज कर रही हैं। फोटो के कैप्शन में गौरी ने लिखा, ‘आपके घर का मेन डोर, आपके परिवार और दोस्तों का एंट्री पॉइंट होता है। इसलिए नेम प्लेट पॉजिटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करती है। हमने ग्लास क्रिस्टल्स के साथ एक ट्रांसपेरेंट मेटेरियल चुना जिससे एक पॉजिटिव, मूड बेहतर करने वाली और शांत वाइब आती है। गौरी खुद एक नामी इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और उनकी पोस्ट में लगा हैशटैग बता रहा कि उन्होंने ये नेमप्लेट खुद डिजाईन की है। मन्नत के बाहर गौरी खान को पोज करता देख, सोशल मीडिया की जनता भी कमेंट्स करने में पीछे नहीं रही। एक यूजर ने गौरी को ‘मन्नत की रानी’ बताया, तो दूसरे ने हंसने वाले इमोजी के साथ कहा, ‘मैम आप भी शाहरुख के घर के बाहर फोटो खिंचवाती हैं। गौरी सिर्फ डिज़ाइनर ही नहीं हैं बल्कि शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का भी काम संभालती हैं। शाहरुख खान की अगले साल आने वाली फिल्म ‘जवान’ को यही कम्पनी प्रोड्यूस कर रही है। लेकिन इससे पहले शाहरुख ‘पठान’ से बड़ी स्क्रीन पर 5 साल बाद वापसी करेंगे।

Share Now...