Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeमनोरंजनशार्दुल ठाकुर-मिताली ने कहां तक की है पढ़ाई ?

शार्दुल ठाकुर-मिताली ने कहां तक की है पढ़ाई ?

इस साल शादी करने वाले शार्दुल ठाकुर तीसरे क्रिकेटर हैं. इससे पहले केएल राहुल आथिया शेट्‌टी से और ऑल राउंडर अक्षर पटेल मेहा से शादी कर चुके हैं. शार्दुल ठाकुर मिताली पारुलकर को लंबे समय से डेट कर रहे थे. शार्दुल ठाकुर और मिताली की शादी की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. शार्दुल ठाकुर ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और आनंद आश्रम कॉन्वेंट इंग्लिश हाईस्कूल से की है. स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, बोरीवली में पढ़ते हुए ही वह अपने स्कूल की टीम का प्रतिनिधित्व करते थे. उन्होंने एक ओवर में छह छक्के भी लगाए थे. शार्दुल ठाकुर की दुल्हन मिताली पारुलकर एक बिजनेस वुमन हैं. उनका अपना बेकिंग बिजनेस है. वह ठाणे में ऑल द जैज नाम की एक बेकरी चलाती हैं. मिताली पारुलकर ने 2014 में मीठीभाई कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद JSW में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. वह कई कंपनियों में सेक्रेटरी के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. उनका जन्म 1992 में कोल्हापुर में हुआ था. शार्दुल और मिताली के शादी समारोह में टीम इंडिया के कई मेंबर्स ने शिरकत की. कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर भी शरीक हुए थे. यही नहीं, यजुवेंद्र चहल की वाइफ धनश्री वर्मा, अभिषेक नायर और मुंबई टीम के सिद्धेश लाड भी स्पॉट किए गए. शार्दुल ठाकुर की उम्र 31 साल है. वह भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में नहीं खेलते. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से खेला जाना है. दूसरे टेस्ट के बाद काफी लंबा ब्रेक है. जिसके चलते रोहित शर्मा खुद इस शादी का हिस्‍सा बन पाए. शार्दुल और मिताली की सगाई भी मुंबई में ही एमसीए के एक कॉम्प्लेक्स में हुई थी.

Share Now...