Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeमनोरंजन'शहजादा' बनकर फैमिली को बचाते दिखे कार्तिक आर्यन

‘शहजादा’ बनकर फैमिली को बचाते दिखे कार्तिक आर्यन

इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक लगातार सोशल मीडिया पर ‘शहजादा’ का प्रमोशन करते देखे जाते हैं। कार्तिक ने 11 जनवरी को ट्रेलर रिलीज होने की गुड न्यूज भी शेयर की थी। इंतजार खत्म हुआ. कार्तिक की फिल्म ‘शहजादा’  का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टाइटल से अंदाजा लग रहा था कि ‘शहजादा’में कार्तिक आर्यन प्रिंस की भूमिका में दिख सकते हैं। वहीं अब ट्रेलर रिलीज होने के बाद ये बात कंफर्म हो गई कि फिल्म में कार्तिक एक रॉयल फैमिली के शहजादे के रोल में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में कार्तिक के एक नहीं, बल्कि कई शेड्स देखने को मिले। कभी उन्हें फैमिली के लिए लड़ते देखा गया,कभी वो कॉमेडी करते दिख रहे हैं, तो वहीं किसी टाइम पर कार्तिक, कृति सेनन संग फ्लर्ट करते नजर आए। फिल्म में कार्तिक जिंदल परिवार के शाहजादे बनकर एक्शन और कॉमेडी करके एंटरटेन करने वाले हैं। ‘शहजादा’ का ट्रेलर कॉमेडी, एक्शन और दामदार डायलॉग्स से भरपूर है। जैसे ट्रेलर की शुरूआत में कार्तिक कहते हैं, जब बात फैमिली पर आए,तो डिसकशन नहीं करते, सीधा एक्शन करते हैं। ट्रेलर में एक ओर जहां कार्तिक एक्शन-कॉमेडी करते नजर आए। वहीं कृति सेनन हमेशा की तरह अपने ग्लैमरस अंदाज से दर्शकों के दिल लूटती दिखीं। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के अलावा फिल्म में मनीषा कोइराला, परेश रावल और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। ‘शहजादा’ ट्रेलर में राजपाल यादव अपनी कॉमेड़ी से गुदगुदाते नजर आ रहे हैं। वहीं मनीषा कोइराला मां के किरदार में इमोशनल होती दिखीं। इसके अलावा फिल्म में रोनित रॉय और सचिन खेड़ेकर भी हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद फैंस कार्तिक आर्यन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि कार्तिक आर्यन का स्वैग ही अलग है। कई यूजर्स ने कार्तिक को फायर बताया है। ये भी कहा कि बॉलीवुड में कार्तिक की फिल्म को इग्नोर नहीं किया जा सकता।3 मिनट के ट्रेलर में कार्तिक आर्यन अपने कैरेक्टर से फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ते दिखे।