जौनपुर धारा, खेतासराय। डाला छठ पूजा पर रविवार की शाम सरोवरों पर व्रती महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भारती विद्यापीठ और फक्कड़ बाबा कुटिया स्थित सरोवर तट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से सरोवर तट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सायं चार बजे से ही गाजेबाजे के साथ सरोवरों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। पूजा सामग्रियों से भरा दउरा सिर पर रखे, हाथ में गन्ना लिए महिलाएं डाला छठ गीत गाते सरोवर पर पहुंची। व्रती महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पानी में खड़ी होकर पूजन कर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

Previous article
Next article


