Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापार मण्डल ने जयकिशन साहू को चुना नगर अध्यक्ष

व्यापार मण्डल ने जयकिशन साहू को चुना नगर अध्यक्ष

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तार के क्रम में बैठक जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में ओलंदगंज स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। नगर अध्यक्ष को लेकर विचार विमर्श करते हुए पूर्व नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष के रूप में लगातार व्यापारियों के लिए कार्य करते हुवे संगठन को मजबूती दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष के रूप में जय किशन साहू चुना गया। इसके उपरांत बैठक में उपस्थित संगठन के सभी सम्मानित सदस्यों ने नव चयनित अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। उक्त अवसर पर अजीत सोनकर, धीरज साहू, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू, शशांक सिंह रानू, राजदेव यादव, रवि अग्रहरि, प्रदीप सिंह रिंकू, अमित जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किया। बैठक में अनिल हरलालका, विजय केडिया, धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी, अजय गुप्ता, धीरज साहू, महेश सेठ सहित आदि लोग उपस्थित रहें।