Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरव्यापार मंडल ने शहीद व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि

व्यापार मंडल ने शहीद व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्योग व्यापार मंडल द्वारा पूर्व वर्षों की भांति उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर 26 मई को शहीद दिवस कार्यक्रम कर व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद व्यापारियों को गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संघर्षशील रहते हुए पुलिस की गोलियों की परवाह न कर कर्तव्य वेदी पर शहीद हुए व्यापारियों की याद में शहीद दिवस मनाया जाता है जो व्यापारी शहीद हो गए हैं उन सभी शहीद व्यापारियों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्रद्धांजलि देते हुए प्रांतीय मंत्री महेंद्र सोनकर ने कहा कि 26 मई को प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है जिसमें अपने सभी शहीद हुए व्यापारियों को हम सभी लोग अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जिला संरक्षक राजदेव यादव, नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, संतोष साहू, अमर जौहरी, मनोज साहू ने अपने उद्बोधन में व्यापारियों को एकजुट रहने के साथ अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अरुण कपूर, ज्ञानेंद्र साहू, अनिल वर्मा, चेतन टंडन, सुलभ श्रीवास्तव, वेद प्रकाश गुप्ता, मुन्नालाल अग्रहरि, लोकेश साहू, घनश्याम गुप्ता आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हफिज शाह ने किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने व्यक्त किया।