जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में नखास स्थित नन्हेलाल वर्मा के ९१.६गोल्ड पैलेस के गार्डन में व्यापारियों को अबीर गुलाल लगाते हुए नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने सभी व्यापारियों को होली की बधाई देते हुए एक दूसरे के सहयोग का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, अशोक बैंकर, नगर संरक्षक अशर्फी लाल जायसवाल, श्यामचंद्रअग्रहरी, नरेंद्र जायसवाल, नन्हेंलाल वर्मा, मानिकचंद सेठ, विष्णु जायसवाल, विनोद अग्रहरि, डॉ.वी.एस.उपाध्याय, संदीप पांडे, अनिल मद्धेशिया सहित आदि ने व्यापारियों को बधाई के साथ संबोधित किया। कार्यक्रम में सारिका सोनी, मधुसूदन बैंकर, शशांक सिंह रानू, अश्विनी बैंकर, मोतीलाल यादव, मनीष देव, विजय सिंह बागी, मनीष गुप्ता, मुकेश अग्रहरि, रमेश बरनवाल, सुशील अग्रहरी, डॉ.अजीत कपूर, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्र, जगदीश मौर्य ‘गप्पू, सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम पंकज सिन्हा एंड ग्रुप के द्वारा प्रस्तुत किया व संचालन जौनपुर नगर के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया।
― Advertisement ―
जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन
जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
व्यापार मंडल ने मनाया होली मिलन समारोह

Previous article
Next article

