Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरआपसी सौहार्द बढ़ाता है होली : सिटी मजिस्ट्रेट

आपसी सौहार्द बढ़ाता है होली : सिटी मजिस्ट्रेट

  • जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने आयोजित किया होली मिलन

जौनपुर धारा,जौनपुर। सर्राफा एसोसिएशन का 28वां होली मिलन एवं सम्मान समारोह गुरुवार को देर शाम नखास स्थित 91.6गोल्ड पैलेस गार्डन में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह ने कहा कि होली एक ऐसा त्यौहार है जो आपसी सौहार्द को बढ़ाता है और लोगों को आपसी गिले शिकवे दूर करने का मौका देता है। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य ने कहा प्रेम व सद्भावना का पर्व होली सभी के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आए। वरिष्ठ संरक्षक नन्हे लाल वर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा यह पर्व समाज में समरसता को बढ़ावा और आपसी द्वेष मिटाता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार सेठ ने इस अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाएं दीं और साथ ही वरिष्ठ सर्राफा व्यवसाई राम प्रसाद सेठ, राजकुमार सेठ कल्लू, इन्द्र्रजीत सेठ को मुख्य अतिथि द्वारा अंगवस्त्रम भेंट कर व माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया। सम्मान की इसी कड़ी में सुरेश सेठ, संजीव साहू, प्रियम वर्मा, हर्षित अग्रवाल, ऋषि वर्मा को भी अपने व्यवसाय में खुद के परिश्रम से प्रगति करने पर सभी युवा व्यवसाईयों को प्रेरणास्रोत के रूप में अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर सम्मान करते हुए उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राजीव कुमार सेठ राजू, मनोज वर्मा, अजीत सोनी को भी एसोसिएशन में सक्रिय भूमिका निभाने पर अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री मधुसूदन बैंकर ने किया सभी के प्रति आभार कोषाध्यक्ष विनोद सेठ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह, व्यापारी नेता श्याम मोहन अग्रवाल, राधेरमण जायसवाल, आशीष गुप्ता ‘आंशू, विवेक सिंह, श्रवण जायसवाल, रमेश सेठ, सभासद विष्णु सेठ, यशवंत साहू, संजय केडिया, सुनील सेठ, संजय महेश्वरी, निरंजन वर्मा, शम्भूनाथ सोनी, विष्णु सेठ गुड्डू, देवी प्रसाद सेठ, हरे राम केसरवानी, अनिल वर्मा, राधेश्याम सेठ, विनय बरौतिया, सिद्धार्थ साहू, संजय वर्मा, संजय साहू, विकास सेठ सहित सैकड़ों की संख्या में सर्राफा व्यवसाई व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।