― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापारी कल्याण दिवस पर सम्मानित किये गये व्यापारी

व्यापारी कल्याण दिवस पर सम्मानित किये गये व्यापारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार दानवीर भामाशाह के जन्म दिवस पर 29 जून को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने के क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के कुशल नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में व्यापारी कल्याण दिवस समारोह का अयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। दानवीर भामाशाह के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पी.पी.टी. का प्रदर्शन किया गया। जिसमें राज्यकर विभाग के साथ-साथ संस्कृति विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, एम.एस.एम.ई. विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, कृषि विभाग द्वारा अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभाग की योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई तथा बुकलेट आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने दानवीर भामाशाह के विचारों एवं उनके जीवनी के विषय के बारे में अवगत कराते हुए भारत के इतिहास में उनके योगदान के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनपद में उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है किसी भी प्रकार की समस्या होने पर व्यापारी बन्धुं किसी भी समय अपने समस्याओं से अवगत करा सकते है। उन्होने कहा कि जनपद के अनेक व्यापारियों ने जनपद के चौराहों के सुन्दरीकरण करने में अपना सहयोग प्रदान किया हैं जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में राज्यकर विभाग द्वारा जीएसटी में पंजीकृत तथा जनपद स्तर पर सर्वाधिक कर जमा करने वाले व्यापारी हर्षित सेठ गहना कोठी भगेलूराम रामजी सेठ, नन्हेंलाल वर्मा कीर्तिकुन्ज ग्रुप, रमेश सिंह सर्वश्री स्टार मोटर्स, मनोज कुमार अग्रहरि वेंकटेश्वर आटो मोबाईल्स, दिनेश टण्डन आदि को भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दिवाकर पाठक पाठक ऑटो मोबाईल्स, अशोक कुमार शुक्ला सर्वश्री एक्सप्रेस टफ ग्लास, दिलीप खूंटिया सर्वश्री फ्यूजिल मैन्यूफैक्चरिंग, सुरेश कुमार जायसवाल जगदम्बा इण्टरप्राइजेज, नीलेश कुमार जायसवाल सर्वश्री गुप्ता सप्लाइंग कार्पोरेशन आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा जीबीसी 4.0 में प्रतिभाग करने वाले निवेशकों सर्वेश, पंकज कुमार मिश्रा, टीएन यादव, गुलाब चन्द्र पाडेंय, विनय कुमार मौर्या, सुधांशु गुप्ता, शिवाजी सिंह, खुशबू सिंह, साधना त्रिपाठी, नरेन्द्र शुक्ला, दिग्विजय जीत बहादुर पटेल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्कृति विभाग से पंजीकृत दल राहुल पाठक, सोनम सरोज एण्ड पार्टी, अशोक यादव एण्ड पार्टी के द्वारा लोकगीत के माध्यम से भामाशाह के जीवन चरित्र प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपायुक्त राज्यकर सुरेन्द्र कुमार कैथल, उपायुक्त राज्यकर अशोक कुमार सिंह, उपायुक्त राज्यकर कमलेश कुमार पाण्डेय, सहायक आयुक्त सर्वेशचन्द्र श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त सन्तोष कुमार तिवारी, सहायक आयुक्त राहुल कुमार राय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय आदि उपस्थित रही।

Share Now...