जौनपुर धारा,जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारिक आंदोलन में शहीद हुए व्यापारियों को गल्ला मंडी स्थित जिला कैम्प कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित करते हुए शहीद दिवस मना कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना से लेकर आज तक विभिन्न व्यापारिक आंदोलनो में गोली, लाठी खाने के दौरान शहीद हुए व्यापारियों के स्मृति में 26मई शहीद दिवस के रूप में मनाता है, साथ में वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान भी किया जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने शहीद हुए व्यापारियों को व्यापार जगत का सर्वोच्च बलिदान बताया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं नगरअध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि व्यापारियों की लड़ाई लड़ते-लड़ते कुल 14व्यापारी आज तक शहीद हुए हैं जिन्हें 26मई को प्रदेश के प्रत्येक जिले में याद किया जाता है। जिसमें 26 मई 1979 को स्व.हरिश्चंद्र अग्रवाल व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे, तथा साथ में जौनपुर जनपद से मुक्तीगंज निवासी स्व.अशोक राय 14 सितंबर 1993को व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। जिला संरक्षक राजदेव यादव तथा प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने संयुक्त रूप से कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले साथियों की याद में व्यापार मंडल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करता है और उन सभी वीर सपूतों को याद किया जाता है। उक्त अवसर पर जगदीश चंद्र गाढ़ा, लालमनी यादव, हीरालाल साहू, रामशरण मौर्य, अशोक भाटिया सम्मानित हुए सभी वरिष्ठ व्यापारियों ने व्यापार मण्डल के इस कार्य की सराहना किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि, मनोज कुमार साहू, अमर जौहरी, अशोक साहू, विजय गुप्ता, शाहिद मंसूरी, संतोष साहू, गुलजारीलाल गुप्ता, अभिषेक सेठ, ज्ञानेंद्र साहू, अजय देवा, योगेश भाटिया, राकेश जायसवाल, चंदन सेठ, सोमेंद्र अग्रहरि आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
निजीकरण के विरोध में विद्युत नियामक आयोग पर मूक प्रदर्शन
डॉक्यूमेंट को नामंजूर करने की उठी मांगजौनपुर। सोमवार को बिजली कर्मचारियों ने विद्युत नियामक आयोग के कार्यालय पर मूक प्रदर्शन किया और निजीकरण के...
व्यापारिक आंदोलन में शहीद व्यापारियों को दी श्रद्धांजलि
