Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यक्ति नहीं प्रदेश में जनपद का नाम रोशन हुआ है : डॉ.प्रदीप...

व्यक्ति नहीं प्रदेश में जनपद का नाम रोशन हुआ है : डॉ.प्रदीप सिंह

  • विकासखंड केराकत में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

जौनपुर। विकासखण्ड केराकत के सभागार में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के 45वर्ष बाद पहली बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह का स्वागत अभिनंदन समारोह विशिष्ट अतिथि संत कुमार सिंह उर्फ गोपाल सिंह पूर्व प्रमुख केराकत की उपस्थिति में विकासखंड के कर्मचारी अधिकारी परिवार द्वारा किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह ने डॉ.प्रदीप को जौनपुर कर्मचारी समाज का मसीहा एवं गौरव बताते हुए प्रदेश के 68जनपदों द्वारा उनके निर्विरोध निर्वाचन को अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक बताया। केराकत प्रधान संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह ने उनके व्यक्तित्व को अनूठा बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। सेवानिवृत्ति सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवतार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमने जिस पौधे को लगाया था। आज वह विशाल वृक्ष बन गया है और अपनी छाया से जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश को शीतल सुखद अनुभूति प्रदान कर रहा है। सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तेज बहादुर राना ने प्रदेश में हुए निर्विरोध निर्वाचन हेतु समस्त जनपदों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉ प्रदीप सिंह अजातशत्रु हैं। इनके नेतृत्व मे प्रदेश संगठन मजबूत हुआ है तथा अब जनपद से प्रदेश तक कर्मचारी समस्याओं का निराकरण और तेजी से होगा। स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ.प्रदीप सिंह ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार सहित धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि आज प्रदेश में किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं हुआ है। बल्कि शिराजे हिंद की धरती हमारी मातृभूमि जनपद जौनपुर का नाम एक बार फिर से पूरे प्रदेश में रोशन हुआ है इसके लिए हम पूरे प्रदेश के साथियों के आभारी एवं ऋणी हैं। जो जिम्मेदारी एवं विश्वास प्रदेश के साथियों ने हमारे कंधों पर रखा है उसका निर्वहन हम उनकी समस्याओं के निदान एवं कल्याण हेतु संघर्ष के साथ हमेशा करते रहेंगे। उक्त अवसर पर आसिफ अंसारी, जयेश यादव, मटरू राम, सौरभ दुबे, संजय यादव, पूजा यादव, अजय कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, ज्ञानचंद, राजेश कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, प्रेमलाल, पिल्टियर, प्रशांत कुमार, अजय कुमार, संतोष कुमार गौतम, चन्द्र शेखर, राजीव, मनोज कुमार, मानसिंह, नीतीश कुमार, गोपीनाथ, हवलदार, पतिराज, रामकेश, रोहित, श्रीकेश त्रिपाठी, मधुबाला मौर्य, रीना गुप्ता, आशापाल आदि सहित कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहें।