‘एनिमल’ की सुपर सक्सेस ने बॉबी देओल की किस्मत चमका दी। यूं तो इस चीज का पूरा क्रेडिट ‘अबरार’ को ही जाता है। लेकिन लॉर्ड तो बॉबी देओल काफी पहले ही बन गए थे। ‘एनिमल’ के बाद तो लोग भी इस बात को मानने लगे। कभी विलेन, तो कभी हीरो बनकर बॉबी देओल ने ये नाम कमाया है। र् बॉबी देओल को अबतक ‘अबरार’ नाम से पुकारा जा रहा था, कुछ दिनों बाद सब ‘उधिरन’ कहेंगे। इसकी शुरुआत हो भी चुकी है। वजह बहुत बड़ी है, जो है ‘कंगुवा’। साउथ डेब्यू करने जा रहे हैं। फैन्स एक्साइटेड हैं और होना बनता भी है। ‘कंगुवा’ के छोटे से टीजर में बॉबी देओल का जो बवाली अंदाज दिखा है, वो हीरो के मन में भी खौफ पैदा कर दे। खैर, लॉर्ड बॉबी के अगले प्रोजेक्ट्स का तो हर किसी को इंतजार है। लेकिन आज हम उन फिल्मों के बारे में बताएंगे। जो सचमुच उन्हें लॉर्ड बनाती हैं। इन 10 फिल्मों में से कुछ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गईं। जबकि कुछ ने खूब भौकाल काटा और झामफाड़ कमाई की। लेकिन ये वो फिल्में हैं, जिन्होंने बॉबी देओल को बनाया। यूं तो बॉबी देओल ने काफी छोटी उम्र में ही डेब्यू कर लिया था। शुरुआत विलेन से करते हैं। ये बॉबी देओल के करियर के लिए पॉजिटिव साबित हुआ है। यूं कहें कि उन्हें नया जीवन मिल गया। लेकिन ऐसा अबरार ने नहीं किया। ये हुआ प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ से किसी ने सोचा भी नहीं था कि बॉबी को बाबा निराला बना दिया जाएगा। पर ऐसा हुआ और वो छा गए। इसका पहला सीजन 2020 में आया था। फिर इसी साल दूसरा सीजन आया। 2022 में तीसरा सीजन भी काफी पसंद किया गया। अब चौथे का इंतजार है, खैर, बाबा निराला के अलावा ‘एनिमल’ का अबरार तो कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसके अलावा साल 2000 में उनकी फिल्म ‘बादल’ आई। इसमें उन्होंने बादल नाम के आतंकवादी का रोल किया। कहानी बादल के इर्द-गिर्द घूमती है। जो बचपन में अपने परिवार को खो देता है। अब बारी आती है ‘बिच्छू’ के जीवा की। जो एक अमीर लड़की के प्यार में पड़ जाता है। लड़की का पिता जीवा के परिवार को नुकसान पहुंचाता है, जहां से शुरू होता है बदला। वहीं साल 2007 में आई फिल्म ‘शाका लाका बूम बूम’ में बॉबी देओल ने अयान जोशी का रोल प्ले किया था। बॉबी देओल ने बतौर रोमांटिक हीरो ही अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1995 में उनका डेब्यू हुआ। पिक्चर का नाम था ‘बरसात’। राजकुमार संतोषी ने फिल्म को डायरेक्ट किया था। उनके अपोजिट ट्विंकल खन्ना नजर आईं थी। 8 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने कई गुना ज्यादा कमाई की. साल 1998 में उनकी ‘सोल्जर’ आई। इसमें बॉबी के अपोजिट प्रीति जिंटा थी। अब्बास-मस्तान की पिक्चर को काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला था।
― Advertisement ―
इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार
परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
वो 10 फिल्में, जो दिखाती हैं कैसे लॉर्ड बन गए बॉबी देओल
