जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के ग्राम सेनापुर निवासी जैनुल हाशमी ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान मालिक द्वारा पाँच माह से वेतन न देने पर सोमवार को पूर्वाह्न क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई है। जैनुल हाश्मी बजरंगनगर बाजार में स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। दुकान का मालिक एहराब पुत्र नवाब अली पिछले पांच माह से जैनुल को वेतन नहीं दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि जब भी वह वेतन मांगता है तो दुकान मालिक आज कल कहकर बात को टाल देता है। साथ ही दुकान मालिक गलत व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देता है जिससे व्यथित होकर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर अपना वेतन दिलाने के लिये न्याय की गुहार लगायी है।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
वेतन न मिलने पर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार



