जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम पाल्हामऊ खुर्द में शुक्रवार की रात वृद्धा ने विषाक्त पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या का कारण जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर पुत्रों के बीच आए दिन विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है। गांव के शिव मूरत चौहान की 80 वर्षीय पत्नी चंद्रावती ने घर में मौजूद कीटनाशक पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन को पता चला। पति, छोटा पुत्र व पुत्रवधू तीनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान करीब दो घंटे बाद चंद्रावती ने दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि शिव मूरत के पुत्रों के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद होता रहा। चंद्रावती के बार-बार समझाने पर भी उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा था। इसके चलते वह तनावग्रस्त रहने लगी थीं। इसी मनोदशा में मौत को गले लगाने का कदम उठा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
वृद्धा ने कीटनाशक पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Previous article


